उत्तराखंड

शौचालय के खिलाफ विहिप का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

 

बागेश्वर। विश्व हिंदू परिषद ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरयू नदी किनारे बन रहे शौचालय को ध्वस्त करने की मांग की। कहा कि नमामि गंगे योजना के नियमों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नमामि गंगे योजना की खुलेआम धज्जियां उघ्ड़ रही हैं। बागनाथ की पवित्र भूमि को खराब करने का काम किया जा रहा है। सरयू नदी किनारे शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। शाम को उसी स्थान से गंगा आरती होती है। जनेऊ संस्कार के अलावा अन्य संस्कार होते हैं। सनातन धर्म के लोगों के साथ यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि शौचालय बना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कुंदन टंगड़िया, कुनाल ड्यारकोटी, करन कठायत, तनिष्क देव, संजय नेगी, राहुल सिंह, नगर अध्यक्ष नवीन रौतेला, प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख शेर सिंह मलड़ा आदि उपस्थित थे।
एजीटी मानकों के अनुसार शौचालय नहीं होगा तो करेंगे ध्वस्त रू डीएम
सरयू घाट पर निर्माणाधीन शौचालय को लेकर डीएम सख्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि एजीटी के मानकों के अनुसार यदि शौचालय नहीं होगा तो उसे ध्वस्त किया जाएगा। उन्होंने पालिका से रिपोर्ट तलब की है। मालूम हो कि नगर पालिका परिषद सरयू-गोमती और विलुप्त सरस्वती के घाट और नए पुल के नीचे शौचालय का निर्माण कर रही है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। यहां पर मकर संक्रांति पर्व पर स्नान भी होता है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से भी श्रद्घापूर्वक लोग वर्ष भर संगम पर स्नान करते हैं। जनेऊ संस्कार और अन्य धार्मिक आयोजन होते हैं। इसके अलावा श्मशान घाट भी है। यहां पालिका के शौचालय बनाने का विरोध है। मंगलवार को जिलाधिकारी से स्थानीय लोग मिले। उन्होंने कहा कि पालिका से जानकारी ली गई है। पालिका का कहना है कि एनजीटी के मानकों पर शौचालय का निर्माण हो रहा है। उत्तरायणी मेले के दौरान जरूरत भी रहती है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि यदि मानकों पर शौचालय खरा नहीं उतरेगा तो उसे ध्वस्त किया जाएगा। पालिका से रिपोर्ट तलब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!