कोटद्वार-पौड़ी

जगवीर रौथाण अध्यक्ष तो वीरेंद्र नेगी बनें वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राजकीय वाहन चालक महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में जगवीर सिंह रौथाण को अध्यक्ष व वीरेंद्र सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
जिला मुख्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय वाहन चालक महासंघ ने वाहन चालकों की विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से जगवीर सिंह रौथाण अध्यक्ष,  वीरेंद्र सिंह नेगी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह  उपाध्यक्ष, राकेश कुमार जिला मंत्री, गोविंद सिंह कोषाध्यक्ष तथा रमेश चंद्र को संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा त्रिलोक सिंह वरिष्ठ सलाहकार, वासुदेव संयुक्त मंत्री, अनिल नेगी प्रवक्ता, कुलवंत सिंह संरक्षक चुना गया। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे सोहन सिंह रावत ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नव नियुक्त अध्यक्ष जगवीर सिंह ने सभी से संगठन की मजबूती और समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया। महासंघ द्विवार्षिक अधिवेशन में सोहन सिंह रावत, रेवती डंगवाल, विनय थपलियाल तथा विजय लाल बतौर चुनाव अधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!