सोशल मीडिया पर बेचे जा रहें महाकुंभ में नहाते और कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो, पुलिस ने लिया एक्शन

नई दिल्ली , महाकुंभ में 55 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके है। इस बीच कुछ लोग ऐसे है जो घिनौनी हरकतों को अंजाम दे रहे है। महिलाओं के संगम स्नान के वीडियो को सोशम मीडिया पर बेचा जा रहा है।साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पता चला कि महाकुंभ में आईं कुछ महिलाओं के स्नान करने और कपड़े बदलते समय का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। पुलिस ने एक ऐसे ही इंस्टाग्राम अकाउंट के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इस अकाउंट के माध्यम से महिला स्नानार्थियों के अशोभनीय वीडियो पोस्ट किया गया था। महिलाओं के वीडियो टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड किए जा रहे है और बेचा भी जा रहा है।प्रयागराज पुलिस ने महिला स्नानार्थियों की अमर्यादित वीडियो को पोस्ट करने और बेचने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया- महिला श्रद्धालुओं की अशोभनीय वीडियो, फोटो शेयर करने और टेलीग्राम पर बेचने का दावा करने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब पुलिस टीम आरोपियों की वास्तविक पहचान करते हुए गिरफ्तारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *