Uncategorized

विधाधक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। केंद्र सरकार के एक साल और प्रदेश सरकार के तीन साल के कार्यकाल को भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक ने ऐतिहासिक बताया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र और विधायक ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बिष्ट ने कहा कि पूरे देश में अब तक 39 करोड़ 89 लाख लोगों के खातों में किसान सम्मान निधि की धनराशि पहुंच चुकी है। विधायक ने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी पार्टी के घोषणा पत्र में था। पार्टी ने जो कहा वह करके दिखाया है। लोनिवि विश्राम गृह में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र की दूसरी पारी को एक साल का समय हो गया है। इस एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। कश्मीर में धारा 370 हटाने, राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने समेत सीएए और एनआरसी जैसे बिल पास किए हैं। कारोना काल में केंद्र ने 20 करोड़ बहिनों के जनधन खातों में धनराशि डाली है। 13 हजार करोड़ उज्जवला गैस कनेक्शनधारियों को तीन महीने तक मुफ्त गैस सिलेंडर दिए। विधायक चंदन राम दास ने कहा कि राज्य सरकार ने भी केंद्र की तर्ज पर विकास किया। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई। वहां का समुचित विकास हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम शुरू हो गया है। चार धाम यात्रा के लिए 12 हजार करोड़ की धनराशि मिल गई है। 42 साल पुरानी जमरानी बांध को स्वीकृति मिल गई है। जिला अस्पताल के लिए उन्होंने अपनी निधि से 25 लाख रुपये स्वीकृत किए। इसी तरह सांसद अजय टम्टा ने 37 और कपकोट के विधायक ने दस लाख रुपये दिए। अस्पताल में वेंटीलेटर के अलावा आईसीयू मशीन लगाई। कोराना काल में करीब 38 हजार प्रवासी जिले में आए हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर सरकार काम कर रही है। कार्यकर्ता हर प्रवासी को लोन दिलाने में सहयोग करेंगे। कृषि, बागवानी, दूध डेयरी और मुर्गी पालन की जिले में अपार संभावना है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव और जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!