Uncategorized

विधायक प्रकरण पर कांग्रेसियों का प्रदेश सरकार पर हमला 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। द्वाराहाट के विधायक प्रकरण मामले को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विधायक के मामले में पुलिस पर राज्य सरकार के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। विधायक पर लगे आरोपों की जांच के लिए सरकार को उसकी डीएनए जांच कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की। राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के नेतृत्व में कांग्रेसी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कार्यालय परिसर में बैठकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्यसभा सदस्य टम्टा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के कार्यकाल में महिलाओं पर अत्याचार की सबसे अधिक घटनाएं हो रही हैं। भाजपा के द्वाराहाट विधायक पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसमें उसने विधायक पर कई स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म करने की बात कही। उसने अपने बच्चे पर विधायक का डीएन कराने की भी मांग की। इसके बावजूद सरकार के दबाव में पुलिस जांच नहीं कर रही है, जबकि विधायक की पत्नी के महिला पर लगाए फिरौती वसूलने की जांच होने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला का उत्पीड़न करने वाले विधायक को बचाने और उसे संरक्षित करने का निंदनीय काम कर मातृशक्ति के प्रति अपनी घृणित मानसिकता का परिचय दे रही है। जिससे राज्य की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने जल्द महिला के लगाए आरोपों की जांच करने और आरोपी विधयक का डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, सज्जन लाल टम्टा, गीता रावल, सुनीता टम्टा, गीतांजलि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!