विधायक ठुकराल ने किया दुर्गापुर मुख्य मार्ग का शुभारंभ
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज ने गांव दुर्गापुर मुख्य मार्ग का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। वहीं ग्रामीणों ने सड़क बनाने पर विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के मुख्य आंतरिक मार्गों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है। आने वाले समय में एक भी कच्चा मार्ग नहीं रहेगा। इस दौरान ठुकराल ने बताया कि विधायक निधि से कई मार्गों का निर्माण हो चुका है। शेष निर्माण कार्यो को बरसात का मौसम होने के कारण रोक लगा दी गई है। बरसात के बाद जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इस मौके पर बीडीसी आकाश बठला,तपस सरकार,भोला हालदार,नित्यानंद,अवतार सिंह,हरे राम,रमाकांत,नीतीश कुमार, गणेश गोलदार, हरि सरकार, ठाकुर सिंह, अशोक कुमार, राज सिंह, परमजीत सिंह, मदन सिंह, तपन मंडल, सुखदेव हल्दार, प्रकाश दास, सुभाष मंडल, विक्रम सिंह, संदीप सरकार, लक्ष्मण सिंह, हरिदास मंडल, विशाल मेहरा, राजेश ग्रोवर, आशीष छाबड़ा आदि मौजूद थे।