Uncategorized

विधायक कैड़ा क्वारंटाइन सेंटरों में पहुंचा रहे राशन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, नैनीताल। विधायक राम सिंह कैड़ा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, भीमताल और रामगढ़ ब्लाक में घर-घर और क्वारंटाइन सेंटरों में रह रहे प्रवासियों को राशन बांट रहे हैं। यह अब तक गांव पहुंचे एक हजार से अधिक प्रवासियों को आटा, चावल, दाल समेत अन्य खाद्य सामग्री का वितरण कर चुके हैं। विधायक ने बताया कि वह चारों फ्लाकों में बने क्वारंटाइन सेंटर का बारी-बारी से निरीक्षण कर वहां रह रहे प्रवासियों का हालचाल जान रहे हैं और उनकी समस्या से प्रशासन को भी अवगत करा रहे हैं। शुक्रवार को विधायक ने धारी के ङ्यूरीगाड़, पुटगांव, सरना, पलड़ा, पोखरी, कालागाड़ी, सुनपतला, बबियाड़, दुदुली, बिरसिग्यां, घौतिया, बुरांशी, पोखराड़, चौखुटा, परबड़ा, बना, हरिनगर आदि गांवों का भ्रमण कर वहां क्वारंटाइन सेंटरों में ठहरे दो सौ प्रवासियों को राशन बंटा। यहां जिला पंचायत सदस्य कमलेश बिष्ट, प्रधान सुनील कुमार, हरीश आर्या, रमेश चंद्र, सुशीला कुलौरा, धर्मपाल, कमल बिष्ट, चंदन बिष्ट, गणेश बिष्ट, महिपाल सिंह, दीवानी राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!