राइंकॉ झण्डीचौड़ का नामिका निरीक्षण सम्पन्न
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज झण्डीचौड़ में तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण सम्पन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में प्रार्थना सभा, कक्षा-कक्षों में विषयवार पाठयक्रम अनुसार नामिका निरीक्षण दल द्वारा अवलोकन किया गया। नामिका निरिक्षण दल की प्रभारी पुष्पा धस्माना ने कहा कि नामिका निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि वे अपनी प्रतिभा को पहचाने व उसे निखारने के लिए सदा प्रयत्नशील रहें। कहा कि विद्यार्थियों को अपने अंदर के कौशल को पहचानना चाहिए और संस्कारवान विद्यार्थी बनने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।

9 सितंबर को तीन दिवसीय नामिका निरीक्षण शुरू हुआ था। नामिका निरक्षण दल द्वारा मध्यनाह भोजन योजना, खेल कूद, परीक्षा, अभिलेख कार्यालय अभिलेख एनएसएस अभिलेख, स्कॉट गाइड, एसएमसी एवं पीटीए पंजिका का सघन अवलोकन किया गया। समापन समरोह में नामिका निरिक्षण दल की प्रभारी पुष्पा धस्माना ने विद्यालय के पठन-पाठन, पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों को उत्तम बताया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं का समन्वय बहुत उत्तम है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सोहन लाल ने नामिका निरक्षण दल के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नामिका निरीक्षण विभाग की पुरानीं व बेहतर परम्परा है। विद्यालय में इस तरह की परम्पराओ का पालन किया जाना चाहिए छात्र हित में सर्वोपरी है। नामिका निरक्षण दल में दल प्रभारी श्रीमती पुष्पा धस्माना, सीमा गुसांई, पहाड़ी लाल, रविन्द्र रावत शामिल रहे। इस मौके पर अरूण कुमार, प्रमोद बर्थवाल, गणेश प्रसाद बडोला, सुशील चंद्र, श्रीकांत दुदपुड़ी, मीना नौटियाल, अमरदीप सिंह, गणेश चन्द्र आर्य, आनंद घिल्डियाल, अरुण कुमार आदि मौजूद थे।