योग प्रतियोगिता में झंडीचौड़ और पोखड़ा का दबदबा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रही शरदकालीन खेल प्रतियोगिताओं के चौथे दिन योग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने योग के विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


अंडर-19 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पोखड़ा की टीम द्वितीय रही। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में कांडाखाल ने बाजी मारी और कन्या इंटर कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 बालक वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ प्रथम तथा पोखड़ा की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग में पोखड़ा विकासखंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालकोट ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि विकासखंड खिर्सू दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में पोखड़ा विकासखंड प्रथम और दुगड्डा विकासखंड द्वितीय रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन का परिचय दिया। इस अवसर पर संजय शर्मा, विनय रावत, सुरेश सिंह, महेश्वर दास गुप्ता, राकेश डंगवाल, सौरभ मिश्र, जितेंद्र धस्माना, संजीव मोहन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *