पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरासैंण में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सेवा अधिनियम की जानकारी देते हुये नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया तथा विधिक सहायता के लिए पात्रता की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई।

विद्यालय परिसर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में जज सोनिया ने छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकार, पोक्सो एक्ट, विधिक सेवा, विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को समझाया कि उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति सचेत रहना चाहिए। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी साक्षरता बढ़ाना और उन्हें सामाजिक व विधिक मामलों के प्रति जागरूक बनाना है। इस अवसर पर पीएलबी सतपुली पुष्पेंद्र राणा ने नालसा, सालसा तथा डालसा योजना के बारे में बताया। वहीं थाना सतपुली में तैनात एसआई सोहनलाल टम्टा ने साइबर क्राइम के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोयल ने शिविर के आयोजन के लिए जज सोनिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विद्यार्थियों को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगें। इस मौके पर सपना रावत, विजय प्रकाश सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बीना शुक्ला ने किया।