पोस्टर में अभिनव, भाषण में विवेक ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सतपुली में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत उत्तराखंड-2047 को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने विकसित भारत के तहत भारत सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे मेें बताया। वहीं पीएलवी पुष्पेंद्र राणा ने छात्रों को सर्वांगीण विकास के लिए नशा साइबर क्राइम तथा अनेक कुरुतियों से बचने की सलाह दी। इस मौके पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में अभिनव प्रथम, मंदीप प्रकाश द्वितीय, अनुज घनशाला तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में विवेक बिष्ट प्रथम, सौरभ द्वितीय, अखिलेश बिष्ट तृतीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शैफाली, किरण असवाल, गौरव सेमवाल, प्रदीप कुमार, नितिन चंद्र, अजय कुमार, आकाशदीप, कृति, पूजा देवी, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *