विकसित भारत 2047 पर भाषण प्रतियोगिता में साक्षी नेगी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएड विभाग की ओर से सेवा संकल्प सप्ताह के तहत विकसित भारत 2047 विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और देश की प्रगति जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में साक्षी नेगी ने प्रथम, रितिका ने द्वितीय और ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही उन्हें सार्वजनिक मंच पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने शिक्षा, तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भरता को देश की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला। इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार अवस्थी, डा. सुषमा भट्ट थलेड़ी, डा. अखिलेश कुकरेती, डा. रश्मि बहुखंडी, शेखर मैठाणी, डा. ऐश्वर्या राणा, डा. मनोरथ प्रसाद नौगाईं, डा. सुनीता नौटियाल और डा. डीडी मौर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *