Uncategorized

चौखुटिया नगर पंचायत के विरोध में उतरे 6ग्राम पंचायतों के ग्रामीण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। नगर पंचायत की घोषणा को दो साल से अधिक का समय होने के बाद भी इसका विरोध जारी है। इसमें शामिल किए गए निकट से लगी छह ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने शुक्रवार को इसके विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चांदीखेत पंचायत घर से मुख्य बाजार होते हुए तहसील मुख्यालय तक विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द जनहित में इस फैसले को वापस नहीं लिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान जुलूस धरना-प्रदर्शन में महिला समूह की अध्यक्षता पार्वती देवी, उमा देवी, हेमा देवी ,तुलसी देवी, पूजा देवी, नीमा, मोहनी, हीरा, प्रेमा, कमला, रजनी देवी, गोविंदी गोस्वामी, सरस्वती देवी, संध्या देवी, राधा देवी, कुंती देवी, भगवती देवी विपिन गिरी, दयाल मेहरा,जगत बौरा, पूर्व प्रधान दान सिंह, नंदन राम ,मोहन राम, दरबान सिंह बिष्ट ,भगवत सिंह मदन सिंह कुमया आंनद, योगेश पांडे, मोहन सिंह मेहरा, महेश सिंह कमरिया चंदन सिंह, प्रताप सिंह आनंद गोस्वामी, मनीराम पूर्व मंडल बीरबल सिंह मोनू कुमैया सुंदर गिरी ,कैलाश बिष्ट , मौजूद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!