शांति भंग में भेजे गए नोटिसों पर भड़के ग्रामीण
श्रीनगर गढ़वाल : लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत शान्ति भंग के अंदेशे से विपक्षी राजनैतिक दलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं पर नोटिस तामील किये जाने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। जल निगम देवप्रयाग में उपनल के माध्यम से कार्यरत महेश भट्ट ने बताया कि वे एक कर्मचारी हैं और उनका किसी भी राजनैतिक दल की गतिविधि से कोई संबंध नहीं है। इसके बावजूद उनके नाम का नोटिस भी उनके घर पर भेजा गया है। इस सम्बन्ध में महेश ने उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर को शिकायती पत्र लिख कर अपनी आपत्ति दर्ज की है। (एजेंसी)