12 साल बाद पूरी हुई ग्रामीणों की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हिंडोलाखाल क्षेत्र के मुसांणगांव, ल्वेठी सामान्य, ल्वेठी अनु बस्ती और ग्रामसभा जरोला की इंडियन गैस आपूर्ति की मांग आखिरकार 12 वर्ष बाद पूरी हो गई है। शासन-प्रशासन के स्तर से इन क्षेत्रों में सीधे गैस आपूर्ति सुचारु करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस निर्णय से क्षेत्र के करीब 200 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक इन दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए करीब 13 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर जामणीखाल आना-जाना पड़ता था। इससे न सिर्फ ग्रामीणों पर आर्थिक बोझ पड़ता था, बल्कि उनका पूरा दिन भी बर्बाद होता था। इस मांग को लगातार उठाने और इसे मुकाम तक पहुंचाने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविंद सजवाण ने इसे क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत बताया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *