जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर के निकटवर्ती गांव बिलखेत में गुलदार दिखाई देने से गांव में दहशत फैल गई। कुछ दिन पूर्व नजर आए गुलदार की किसी ग्रामीण ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी। गुलदार दिखाई देने से बिलखेत समेत निकटवर्ती क्षेत्रों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार शाम करीब चार बजे के आसपास गांव के निकट ही मैदान में गुलदार दिखाई दिया जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण मनोज नैथानी, केशवानंद आर्य, गणेश कुमार, भास्कर नैथानी आदि ने पौड़ी वन प्रभाग के उच्चाधिकारियों से क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त लगाने की मांग की।