बिग ब्रेकिंग

जुमे की नमाज के बाद कई राज्यों में भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने हावड़ा में भाजपा कार्यालय को फूंका, रांची में एक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के विरोध और भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा व निष्कासित नवीन जिंदल की गिरफ्तारी को लेकर शुक्रवार को नमाज के बाद देशभर में मुस्लिम संगठन सड़क पर उतर गए। उनके उग्र प्रदर्शन से अराजकता का माहौल रहा। उप्र के लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर में जमकर बवाल किया गया। प्रयागराज में तो उपद्रवियों ने पीएसी की एक गाड़ी फूंकने की कोशिश की। देवबंद में पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर भड़काऊ नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। सबसे ज्यादा हिंसक प्रदर्शन झारखंड की राजधानी रांची में हुआ। एसएसपी सहित कई पुलिसवाले घायल हुए। उपद्रवियों की पत्थरबाजी से एसएसपी का हेलमट तक टूट गया। यहां एक उपद्रवी की मौत भी हो गई। रांची में ही बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस ने उन्हें किसी तरह निकाला। कोलकाता में भी उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों से निकलकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता में धर्मतल्ला से लेकर पार्क स्ट्रीट और पार्क सर्कस में विरोध प्रदर्शन किया गया। हावड़ा में पथराव से लेकर बम तक देंके गए। प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता से सटे हावड़ा में भाजपा के कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया।
जुमे की नमाज के बाद रांची के एकरा मस्जिद से नारे लगाते निकली भीड़ ने जमकर उपद्रव किया। गाडिघ्यों में तोडफोड़ की, कुछ जगहों पर आगजनी की गई। मजहबी नारे लगाए गए। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। भीड़ को रोकने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन सैकड़ों की हिंसक भीड़ को रोकने में कुछ दर्जन पुलिसकर्मी नाकाम रहे। उपद्रवी घूम-घूम कर हिंसक वारदातों को अंजाम देते गए। इस दौरान कई लोगों को पीटा गया। हालात को अनियंत्रित होता देख पुलिस ने फायरिंग की। इसमें एक उपद्रवी की मौत हो गई। फायरिंग में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव में रांची सिटी एसएसपी, एक थाना प्रभारी और कुछ जवानों के चोटिल होने की सूचना है। रांची के प्रभावित इलाकों में भारी बल की तैनाती के साथ ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। लोहरद्गा में भी प्रदर्शन किया गया, वहां पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने माहौल को बिगड़ने नहीं दिया।
पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा की निलंबित नेता नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बंगाल में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी कोलकाता से सटे हावड़ा में भाजपा के कार्यालयों को भी निशाना बनाया। पार्टी ने दावा किया कि हावड़ा के उलबेड़िया में जिला भाजपा कार्यालय एवं पांचला स्थित कार्यालय पर उग्र प्रदर्शनकारियों ने हमला कर जमकर तोडफोड़ की और उसे आग के हवाले कर दिया। आगजनी में दोनों कार्यालयों को भारी नुकसान पहुंचा है और उसमें रखे गए कागजात, बैनर, पोस्टर व अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं।
प्रयागराज, सहारनपुर, देवबंद, हाथरस और अंबेडकरनगर में हिंसक प्रदर्शन हुए। प्रयागराज के अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम पक्ष के लोगों ने पथराव किया, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान और बाइक में आग लगाने के साथ ही पीएसी के ट्रक में भी आग लगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग को काबू में किया। पथराव में आइजी व एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!