विपुल डंडरियाल बनें अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान विपुल डंडरियाल को अध्यक्ष व दीपक नेगी को महामंत्री चुना गया। चुनाव प्रभारी कृष्णचंद्र बहुगुणा व चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह गुसांई की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। इस मौके पर संतन बिष्ट, कुलदेव राणा, धन सिंह नेगी, सुरेंद्र प्रसाद खंकरियाल, अनिल नौटियाल, सुरेश कोहली, योगेंद्र राणा, विजयपाल आदि मौजूद थे।