व्यापार मंडल अध्यक्ष पर मुकदमे की निष्पक्ष जांच हो: सरिता

नैनीताल। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पूर्व विधायक व कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा कि व्यापार मंडल अध्यक्ष ने पूरे कोरोना काल में गरीब जरूरतमदों की मदद की। आरोप लगाया कि जन प्रतिनिधियों ने अपने पद का गलत इस्तेमाल कर दबाव में व्यापार मंडल अध्यक्ष को झूठा फंसाने की साजिश की है। इसका खामियाजा संबंधित लोगों को आने वाले चुनाव में भुगताना पड़ेगा। पूर्व विधायक ने झूठे मुकदमे को वापस लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *