कोटद्वार-पौड़ी

पिछले दस वर्षों में हर क्षेत्र में आगे बढ़ा भारत : वीके सिंह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल (सेनि.) वीके सिंह ने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। यह विकास की धारा निरंतर बहती रहें इसके लिए जनता को दोबारा अपने मत से भाजपा को विजयी बनाना होगा। सरकार ने युवाओं के हितों को सबसे अधिक महत्व दिया। भारत आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। आज पूरी दुनिया की नजरे भारत पर हैं।
मंगलवार को जनरल (सेनि.) वीके सिंह ने पदमपुर स्थित एक बारात घर में पूर्व सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत एक शक्ति के रूप में निकलकर आगे बढ़ा है। जिस गति से आज हम आगे बढ़ रहे हैं उससे पता चलता है कि आने वाले समय में भारत विकास की बुलंदियों पर होगा। सरकार ने जनता के हितों में सबसे अधिक पैसा खर्च किया है। देश में स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया गया है। जितना पैसा पिछले दस वर्षों में दूसरे देशों ने भारत में लगाया है उतना पैसा 1947 से 2014 तक नहीं लगा। सरकार हर क्षेत्र में लक्ष्य तय कर आगे बढ़ रही है। कहा कि अब जनता को अपने मत का प्रयोग कर देश की तरक्की में दोबारा योगदान देना चाहिए। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने संयुक्त रूप से मिलकर उत्तराखंड का विकास किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हुई है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण, कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!