व्यापारियों ने जीएसटी छापामारी का किया विरोध

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल श्रीनगर इकाई की ओर से छापामारी के विरोध में जीएसटी कमिश्नर देहरादून को उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए जीएसटी अधिकारियों की ओर से बाजार में अनावश्यक छापा मारा जा रहा है। वासुदेव कंडारी ने कहा कि त्योहारी सीजन की तैयारियों में व्यापारी व्यस्त हैं। ऐसे में विभाग की ओर से की जा रही कार्रवाई से उनके व्यापार पर विपरीत प्रभाव भी पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में औचक निरीक्षक, जांच अभियानों में प्रभावी रोक लगाई जाए। अन्यथा व्यापारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *