श्रीनगर गढ़वाल : केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर में हिंदी माह के तहत आयोजित दोहा वाचन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। छठी और बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने कबीर, रहीम, तुलसीदास आदि कवियों के दोहों का वाचन किया।

दोहा वाचन में विद्यालय के अशोक सदन ने प्रथम, शिवाजी सदन ने दूसरा और रमन सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कृति द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि दोहे हमारी समृद्ध हिंदी साहित्यिक परंपरा के महत्वपूर्ण अंग हैं। इनके माध्यम से जीवन मूल्यों तथा नैतिक शिक्षा को सरलता से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल बातचीत का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को भी संभाल कर रखती है। हिंदी भारत के अलग-अलग राज्यों और संस्कृतियों के लोगों को आपस में जोड़ने का काम करती है। (एजेंसी)