Uncategorized

वाहन दुर्घटना के मृतक का शव परिजनों को सौंपा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। बुधवार देर शाम खजुरानी के पखाखरक गांव के गोविंदपानी के पास वाहन दुर्घटना में मृतक कैलाश सिंह (22) के शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों को रोरोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते बुधवार देर शाम पखाखरक गांव से कुछ दूरी पर गोविंदपानी बैंड में बोलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। जिसमें 22 वर्षीय कैलाश की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें मनोज व रमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतक कैलाश लॉकडाउन में घर आया था, जिसे 1 सितंबर को जाना था। लेकिन पिताजी के कहने पर घर पर ही रुक गया। परिवार में माता-पिता दो बड़े भाई व एक बहन हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। बुधवार को मृतक सहित हादसे में घायल सभी लोग बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक छाया है। मृतक की मां भगवती, पिता श्याम सिंह, बहन-भाइयों का रोरो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!