वन विभाग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Spread the love

हल्द्वानी। वन गुजरों ने वन विभाग से कनेक्शन काटने का नोटिस वापस लेने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। वन संरक्षक कुमाऊं क्षेत्र को लिखे पत्र में गुजरों का कहना है कि अधिशासी अभियंता के निर्देश पर 12 अक्तूबर को कुमगडार, तुमड़ियाखता, नत्थावली और नई बस्ती के 86 परिवारों के बिजली कनेक्शन बिना सूचना के काट दिए गए। इसका विरोध करते हुए वन गुजरों ने ज्ञापन सौंपकर कनेक्शन बहाल करने की मांग की थी। 14 अक्तूबर को वन विभाग ने कार्यालय में अपना पक्ष रखने की सार्वजनिक सूचना चस्पा की गई। स्थानीय गुलाम रसूल, मोहम्मद सूफी, नूर आलम, मोहम्मद आलम, मोहम्मद जरीह आदि ने नोटिस वापस नहीं लेने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *