उत्तराखंड

कैच द रेन समीक्षा बैठक में जल संचय पर हुई चर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। दो दिवसीय भ्रमण पर जनपद टिहरी गढ़वाल में रहे संयुक्त सचिव एमएसएमई व नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान अतीश सिंह और जल विज्ञान संस्थान रूड़की के वैज्ञानिक डा़ संतोष मुरलीधर ने कलक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत कैच द रेन से सम्बंधित समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी रेखीय विभागों से वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में अभियान के तहत किये गये निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का प्रस्तुतिकरण किया गया। संयुक्त सचिव अतीश सिंह ने जल शक्ति अभियान में लगी स्थानीय स्तर की टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि टीम सूझबूझ से कार्य कर रही है। जल संरक्षण को लेकर जनता भी काफी जागरूक है। कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत जो भी निर्माण कार्य किये जायें। उनका रख-रखाव जरूरी है। साथ ही वह टिकाऊ और अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने वाली हो। विकास के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए अपने सुझाव अन्य को तथा अन्य राज्यों में जाकर कुछ नया भी सीखा जा सकता है। डीएम डा सौरभ गहरवार ने जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 में जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किये गये निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति से अवगत कराया। बताया कि वित्तीय वर्ष में जल शक्ति अभियान के तहत लक्षित संरचनाएं 1 लाख 72 हजार 110 तथा लक्षित जल संचय क्षमता 459़995 लाख लीटर रखी गई है। जिसके सापेक्ष 1 लाख 33 हजार 299 संरचनाएं सृजित 270़225 लाख लीटर जल संचय किया गया है। सीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर योजना के तहत जनपद के विभिन्न विकासखण्डों के अन्तर्गत 59 अमृत सरोवर बनाये जाने हैं। जिसमें से 53 पूर्ण कर लिये गये हैं। इसी प्रकार जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर मनरेगा, षि विभाग, वन विभाग, स्वजल, लघु सिंचाई एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किये गये कामों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। बैठक में पीडी प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, सीएओ अभिलाषा भट्ट, ईई लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, नेहरू युवा केन्द्र अधिकारी अविनाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!