जल संस्थान ने की आपदा प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति फिर से बहाल

चमोली। घाट बाजार में आपदा के कारण क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन को ठीक करते हुए गुरूवार को जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति फिर से बहाल कर दी है। प्रभावित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को पहले ही सुचारू किया जा चुका है। भारी मलवे के कारण अवरूद्व हुए घाट-बाजबगड़ मोटर मार्ग को भी जिला प्रशासन ने गुरूवार को यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया है। यहॉ पर यातायात भी सुचारू कर दिया गया है। विकासखंड मुख्यालय घाट बजार में मंगलवार देर सांय अतिवृष्टि के कारण परिसंपत्तियों का भारी नुकसान हुआ है। यहॉ पर अतिवृष्टि के कारण सड़कों, गलियों एवं लोगों के घरों में बरसाती पानी व मलवा भर गया था। बाजार क्षेत्र में पेयजल लाईन, विद्युत, सड़क व पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *