उत्तराखंड

मीरा रतूड़ी को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी की लहर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। ड़ मीरा रतूड़ी को भाजपा प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर उनके गृह नगर देवप्रयाग में खुशी की लहर है। रणाकोट गांव के तीस बर्षों तक प्रधान रहे पत्रकार व लेखक स्व़ सुन्दर लाल ध्यानी की पुत्री मीरा रतूड़ी ग्रामीण पत्रकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सहित दो बार यमकेश्वेर से जिला पंचायत सदस्य भी रही हैं। राष्ट्रीय व साप्ताहिक समाचार पत्रों की लंबे समय तक संवाददाता रही मीरा रतूडी ने गढ़वाल विवि से श्राजनैतिक व सामाजिक चेतना में स्थानीय समाचार पत्रों की भूमिकाश् पर पीएचडी की है। श्री बदरीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव रजनीश मोतिवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा भट्ट आदि सहित नगर व क्षेत्रवासियों ने उन्हे प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!