उत्तराखंड में मौसम का मिज़ाज बदला, कई जिलों में येलो अलर्ट

Spread the love

देहरादून। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। 4500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में ओले गिरने या बर्फबारी भी हो सकती है। इसको देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
तेज हवाओं का अंदेशा: कई पहाड़ी जिलों में बिजली कड़कने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं अन्य पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने का अनुमान है।
रविवार को भी रहेगा असर: मौसम विभाग के अनुसार रविवार, 17 मई को भी देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में खराब मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान: 18 और 19 मई को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 20 से 22 मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।
मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी: मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4-5 दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *