उत्तराखंड

प्रदेश उपाध्यक्ष अरोड़ा का किया स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा का व्यापारियों ने यहां भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। उनकी समस्याओं का हरहाल में समाधान कराया जाएगा। सोमवार को कांडा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अरोड़ा ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। सरकार पर लगातार दबाव बना रहे हैं। अधिकारी यदि व्यापारियों का उत्पीड़न करते हैं तो यह बात भी सरकार तक पहुंचाई जाएगी। जिसका प्रबल विरोध किया जाएगा। वह कुमाऊं भ्रमण पर हैं। व्यापारियों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस दौरान नगर अध्यक्ष कवि जोशी, राहुल साह, हरीश सोनी, मनीष जखवाल, अनील कार्की, प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!