खेल

क्या है संभावना। एमएसधोनी बनाएं जाएंगे सीएसके के कोच या रहेंगे कप्तान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

एजेंसी। आईपीएल के लिए साल 2021 बुरा रहा। कोरोना की दूसरी लहर के कारण टुर्नामेंट बीच में ही रोक दिया गया। ताजा खबर चेन्नई सुपर किंग्स कैंप से आ रही हैं। यहां 2022 की आईपीएल नीलामी को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। चर्चा के केंद्र में हैं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी । धोनी को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि माही अगले सीजन में सीएसके के कप्तान रहेंगे या कोच बन जाएंगे। एमएस धोनी के फैन्स के लिए तो आज यह सबसे बड़ा मुद्दा है। वैसे कहा जा रहा है कि अभी एमएस धोनी को एक सीजन के लिए और कप्तानी करने का मौका मिल सकता है। इसके बाद भी वे फ्रैंजाइजी का साथ नहीं छोड़ेंगे और कोच के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे।
2020 रहा था खराब, धोनी ने 2021 में फिर दिखाया दम: 2020 का आईपीएल सीजन धोनी की टीम के लिए खराब रहा था। सीएसके अपने इतिहास में पहली बार प्लेऑफ़ में पहुंचने में विफल रही थी। वहीं धोनी ने 2021 में टीम के प्रदर्शन को सुधारा। जब भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण मई में आईपीएल 2021 को निलंबित कर दिया गया था, तब सीएसके अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी।
एमएस धोनी के लिए अगला साल होगा अहम: अब अटकले हैं कि 2022 में नीलामी से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा केवल चार खिलाड़ियों को बनाए रखने की अनुमति दी जाएगी, प्रशंसक सोच रहे हैं कि क्या धोनी को सीएसके द्वारा रिटेन किया जाएगा। सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन के मुताबिक-इसका जवाब है हां। अगर ऐसा है, तो पूरी संभावना है कि 39 साल के एमएस धोनी एक बार फिर कप्तानी करते नजर आएंगे।
एमएस धोनी पर ब्रैड हॉग का ट्वीट: इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग ने इस बात का खंडन किया कि धोनी आईपीएल में दूसरी टीम के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर धोनी सीएसके के लिए एक खिलाड़ी के रूप में नहीं खेले तो एक कोच की भूमिका में नजर आएंगे। हॉग ने ट्विटर पर लिखा, एमएस धोनी सीएसके नहीं छोड़ रहे हैं। वह फ्रैंचाइजी के महाराजा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!