देश-विदेश

कांग्रेस के साथ नहीं करूंगा काम, खुद सुधरती नहीं, मुझे भी डुबो देगी: प्रशांत किशोर-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पटना, एजेंसी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार से जन सुराज यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस दौरान वैशाली में उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। जन सुराज यात्रा के तहत सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता स्व़ रघुवंश प्रसाद सिंह के पैतृक आवास पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं अब कभी कांग्रेस के साथ काम नहीं करूंगा। यह ऐसी पार्टी है जो खुद तो सुधरती नहीं है, मुझे भी डुबा देगी। प्रशांत ने कहा कि 2011 से 2021 तक मैं 11 चुनाव से जुड़ा रहा, जिसमें 2017 में हुए यूपी इलेक्शन में हार का सामना करना पड़ा। हाथ जोड़कर उन्होंने कहा कि इसके बाद तय कर लिया था कि अब कांग्रेस के साथ काम नहीं करना है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि वैसे कांग्रेस के प्रति मेरा सम्मान बहुत है, लेकिन मौजूदा हालत पार्टी के लिए सही नहीं हैं। निशाना साधते हुए प्रशांत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक डूबती हुई नाव है। प्रशांत ने कहा कि 2015 में बिहार में महागठबंधन का चुनाव कराया। 2017 में पंजाब चुनाव जीते। जगनमोहन रेड्डी के साथ आंध्र प्रदेश का इलेक्शन जीता। फिर अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली चुनाव जीता। 2021 में तमिनाडु और बंगाल इलेक्शन में विजय मिली। 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हार गए। इसमें हम कांग्रेस के साथ थे। इतना कहते ही प्रशांत ने हाथ जोड़ा और कहा कि इसके बाद तय कर लिया कि कांग्रेस के साथ काम नहीं करना है।
प्रशांत ने कहा कि बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मैंने सार्वजनिक तौर पर कहा था कि हम जीतेंगे ही नहीं भाजपा को 100 सीटों को नीचे रोक देंगे। अगर ऐसा नहीं कर पाए तो काम छोड़ देंगे। प्रशांत ने कहा भाजपा केवल 77 सीट ही पा सकी। यह भगवान का आशीर्वाद है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!