उत्तराखंड

फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। नगर के सुनहरा वार्ड 2 में एक महिला का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। महिला के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का शक जताया है। नरेन्द्र कश्यप पुत्र नत्थूलाल निवासी सुनहरा वार्ड दो का विवाह वर्ष 2019 में किरन कश्यप पुत्री डिगपाल निवासी मझोला मुरादाबाद के साथ हुआ था। शुक्रवार तड़के किरन का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने किरन के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। किरन के पिता डिगपाल अपने सगे संबंधियों के साथ किच्छा पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि किरन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए किरन के साथ मारपीट करते थे। आरोप है कि विवाह के समय भी जमीन बेचकर दामाद की दहेज की डिमांड पूरी की थी। विवाह के कुछ माह के बाद ससुरालियों ने किरन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। लेकिन पंचायत के बाद माफी मांगते हुए नरेन्द्र ने उसे वापस घर बुला लिया था। आरोप है कि बीते अगस्त माह में नरेन्द्र ने किरन को प्रताड़ित करते हुए नया मकान बनाने के लिए पांच लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद डिगपाल ने उसे पांच लाख रुपये दिए थे। डिगपाल ने आरोप लगाया कि उसे शक है कि किरन के पति नरेन्द्र ने अपने माता-पिता व भाई-बहनों के साथ मिलकर किरन की हत्या कर दी और उसके शव को कुंडे से लटका कर आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!