जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : अभ्युदय परिवार द्वारा आओ सीखें कार्यशाला में बच्चों और महिलाओं के उत्साहवर्धक हेतु पहुंचे ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रनवीर सिंह, महिपाल सिंह रावत, योगेश शाह, भगवती सिंह, विमल, भावना वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला से बच्चों का बहुमुखी विकास होता बच्चों को अपनी प्रतिभा का विकास करने का अवसर प्रदान होता है। भावना वर्मा ने कहा कि बच्चें और महिलाएं प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साहित है। कार्यशाला में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे और महिलाएं प्रतिभाग कर रही है। कार्यशाला में फायरलैस कुकिंग, नमक बनाने, मेहंदी, क्राफ्ट, चित्रकला, सेल्फ मेकअप, सिलाई, शीतल पेय पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला का संचालन मीना अधिकारी ने किया। इस मौके पर उपासना अग्रवाल, बीना खंडेलवाल, मोनिका अग्रवाल, भावना सती, खुशी रावत, रूचिका, राज, लक्ष्मी थापा, ईशा, भूमि, अनीता वेदी, अनन्या डबराल, कविता बिष्ट, शीतल खंडेलवाल आदि मौजूद थे।