ड्यूटी के साथ निभाया मानवता का फर्ज : जवान ने किया रक्तदान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मित्र पुलिस का मानवीय चेहरा एक बार फिर सामने आया। कोटद्वार पुलिस ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किडनी पेशेंट बुजुर्ग सुरेन्द्र अग्रवाल को अत्यंत दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव की आवश्यकता पड़ने पर थाना कोटद्वार में तैनात कांस्टेबल के पद पर सेवारत नियमित रक्तदाता सरदार परमजीत सिंह ने रक्तदान किया। वहीं मरीज के पुत्र अनिल अग्रवाल ने भी रक्तदान किया।
आधारशिला रक्तदान समूह के संचालक समाजसेवी दलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती किडनी पेशेंट सुरेन्द्र अग्रवाल को अत्यंत दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव की तत्काल आवश्यकता पड़ी। सूचना पर थाना कोटद्वार में तैनात कांस्टेबल के पद पर सेवारत नियमित रक्तदाता सरदार परमजीत सिंह ने ब्लड़ बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। परमजीत सिंह ने रक्तदान सेवाकार्य का श्रेय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी को देते हुए कहा कि वह नियमित रक्तदाता है और कई बार रक्तदान कर चुके है। वह विभागीय कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहते है। श्री नेगी की प्रेरणा से ही वह नियमित रक्तदान कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *