कोटद्वार-पौड़ी

अतिक्रमण के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रामपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लगाया स्थाई अतिक्रमण का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर क्षेत्र की महिलाओं ने एक व्यक्ति पर सार्वजनिक मार्ग मार्ग पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित महिलाओं ने व्यक्ति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। आक्रोशित महिलाओं ने जल्द समस्या का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को महिलाओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि रामपुर के समीप एक व्यक्ति ने सड़क पर ही मकान का स्थाई निर्माण करवा दिया है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों को आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क संकरी होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। महिलाओं का आरोप है कि पूर्व में राजस्व उपनिरीक्षक ने व्यक्ति को अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन, अब तक व्यक्ति ने अतिक्रमण नहीं हटाया। अतिक्रमणकारी की इस कार्यप्रणाली से क्षेत्र के सैकड़ों परिवार परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने समस्या के निराकरण के लिए जल्द ही अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। इस मौके पर कंचन देवी, उमा देवी, सुमित्रा देवी, गायत्री देवी, सुनीता देवी, संगीता देवी, मंजू देवी, चंद्रकला देवी, आरती सेमवाल, रीना देवी, दीपा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!