पौधरोपण कर महिलाओं ने सुरक्षा का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्र्रतिनिधि।
लैंसडौन : अभ्युदय परिवार लैंसडौन द्वारा कालेश्वर महादेव मार्ग पर वृक्षारोपण किया गया। महिलाओं ने कालेश्वर मार्ग स्थित पार्क के चारों ओर वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
अभयुदय परिवार की संस्थापक भावना वर्मा ने बताया कि वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य लैंसडौन को हरा भरा और स्वच्छ रखना है। उनकी संस्था के द्वारा नींबू, आंवला, बांस, देवदार जामुन के वृक्ष लगाए गए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही उद्देश्य नहीं है बल्कि उनका संरक्षण कर उन्हें पेड़ बनने तक सुरक्षित रखना ही वास्तविक लक्ष्य है। कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है और महिलाओं की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण हो सकती है। वृक्ष लगाने से पूर्व सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि लगायें वृक्ष की वो सदैव देखरेख करेंगे। इस मौके पर पूनम बैठियाल, भावना सती, रेनू चौहान, चंद्रकांता बौठियाल लक्ष्मी थापा, चन्दा नेगी, कल्पना चौहान, मोनिका बिष्ट, संतोषी, गुड्डी बिष्ट, कविता बिष्ट, पूनम कनौजिया, शशि शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *