Uncategorized

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूँका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस से जुड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला दहन कर जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है। सोमवार को अगस्त्यमुनि बाजार में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन करते हुए जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध जताया। वहीं केंद्र सरकार व प्रदेश भाजपा सरकार से नाराज महिलाओं व पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा के शासन में महंगाई अपने चरम पर है और बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। पैट्रोल व डीजल के दाम शतक पार कर चुके हैं। वहीं बिजली,पानी और अनाजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि की जा रही है। महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार महंगाई पर काबू पाने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। 100 दिन के भीतर महंगाई कम करने का वायदा करने वाली मोदी सरकार ने देश की जनता का बुरा हाल कर दिया है। इसके साथ ही महिलाओं के प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष व जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के रोजगार ठप हो गए हैं और पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस,अनाज के बढ़ते दामों ने आर्थिक बोझ तले दबा दिया है और सरकार महगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही। उन्होंने जनविरोधी नीतियों की निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व जखोली ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल,पूर्व जिलाध्यक्ष जसपाल लाल,पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्र,पूर्व जिपंस शान्ति भट्ट,जखोली महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुन्दरी देवी,रुद्रप्रयाग ब्लाक अध्यक्ष सीमा भेलवाल,पूर्व जिपंस देवेश्वरी नेगी,अगस्त्यमुनि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश गुसाई,युवा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष रावत,गोल्डी राणा,उमा कैंतुरा,सुलोचना देवी,अनिता कण्डारी,सीमा बिष्ट,लक्ष्मी देवी,सुखदेई देवी,अंकुर रौथाण,रणबीर गुसाई,प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र भण्डारी,अंशुल जगवाण,सलमान खुर्शीद,अजय झिक्ंवाण,कर्मवीर कुंवर,प्रमोद गुसाईं,जगदीश लाल,त्रिभुवन बुटोला आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!