कोटद्वार-पौड़ी

लोकसभा चुनाव में तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता व पदाधिकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वर : महा जनसंपर्क अभियान के तहत सतपुली पहुंचे राज्यसभा सांसद (बिहार) विवेक ठाकुर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कहा कि हमें जनता के प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए उसके निराकरण का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
बैठक में विवेक ठाकुर ने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से जनहित में कार्य करने की अपील की। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा। कहा कि केंद्र सरकार ने उत्तराखंड राज्य में सबसे अधिक विकास कार्य करवाएं हैं। प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि हमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की एकजुटता से ही केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, गणेश रावत, मनोहर खंतवाल, विवेक गौड़, वेद प्रकाश वर्मा, रेणु घिल्डियाल, कुसुम खंतवाल, ममता ध्यानी, मालती जुयाल, राजेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!