कोटद्वार-पौड़ी

महाविद्यालय सतपुली में विश्व पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : राजकीय महाविद्यालय सतपुली में विश्व पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत हो गई है। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. राकेश इष्टवाल और पर्यावरण प्रकोष्ठ इको क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति माहेश्वरी के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है। पहले दिन पृथ्वी थीम पर वाद विवाद, भाषण, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में अनुष्का बिष्ट और अमनदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं द्वितीय स्थान तनिषा रावत, आंचल, शिवानी और प्रियंका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में अनुष्का व अमन की रंगोली ने प्रथम, प्रियंका और सोनाली ने द्वितीय, शिवानी, तनुजा, श्रुतिका व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति के सभी सदस्य, निर्णायक मंडल व समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!