उत्तराखंड

लेखिका भारती आनंद को सम्मान मिलने पर जताई खुशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। उत्ष्ट कार्य करने के लिए भारती आनंद श्अनंताश् को हिमालयी नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। नौगांव ब्लक के मुंगरा गांव की भारती आनंद को यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संस्ति विभाग के अडिटोरियम देहरादून में उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र द्वारा दिया गया। रवांई क्षेत्र की पहली रेडियो उद्घोषिका, कवियत्री भारती को यह सम्मान मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। विपरीत परिस्थितियों में पली बढ़ी उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के मुंगरा गांव निवासी भारती के संघर्ष की कहानी बढ़ी मार्मिक है। शुरूआत से ही परिवार की जिम्मेदारियों को निभाते निभाते उसका सफर थोड़ा लंबा हो गया, मगर वह उस मुकाम तक पहुंचने के लिए जी तोड़ मेहनत करती रहीं। भारती ने अपने नए नए प्रयोगों से समाज में अलग पहचान बनाई। उन्होंने एक शिक्षिका के तौर पर काम किया तो न्यू मीडिया के लिए भी अलग पहचान बनाई है। फलस्वरूप इसके वे दूरदर्शन की चिरपरिचित एंकर के रूप में जानी जाती हैं। वे प्रसार भारती के आकाशवाणी केंद्र देहरादून में उद्घोषिकाओ में शुमार हैं। भारती वर्तमान में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से हिन्दी साहित्य की शोधार्थी हैं। इससे पूर्व 16 वर्षो तक शिक्षिका के रूप में कार्य किया। उत्तरकाशी का प्रतिष्ठित रंवाई लोक महोत्सव नौगांव, उत्तरकाशी में रंवाल्टी कविगोष्ठी में प्रतिभाग एवं सम्मानित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!