देहरादून। यमुना पुल पर देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार आगे चल रहे डंपर से पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए।पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे अनिल चौहान अपनी कार से यमुना पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें पुल पर एक क्षतिग्रस्त कार दिखाई दी। कार की पहचान ऌढ22ए-9005 के रूप में हुई, जो तरसेम नेगी के नाम बताई गई। अनिल चौहान ने नीचे उतरकर देखा तो कार की ड्राइविंग सीट पर तरसेम नेगी, कंडक्टर सीट पर अमित और पिछली सीट पर सोनू सिवाच घायल अवस्था में पड़े थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सोनू सिवाच को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कार में फंसे तरसेम नेगी और अमित को पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार की अगली दोनों खिड़कियां खोलकर बाहर निकाला। तीनों घायलों को उपचार के लिए पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने अनिल चौहान के बयान के आधार पराकफ संख्या 209/26, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 के तहत थाना पांवटा साहिब में धारा 281, 125(अ) और 106 इठर के तहत मामला दर्ज किया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार तेज रफ्तार में अपने आगे चल रहे डंपर से पीछे से टकराई थी। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।