उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे चौथे दिन भी बाधित रहा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण धरासू के पास भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे चार दिनों से बाधित पड़ा है। यहां गंगोत्री हाईवे पर भी शनिवार को घंटों आवाजाही ठप रही। दोपहर बाद बीआरओ ने कड़ी मशक्कत से गंगोत्री राजमार्ग को यातायात के लिए खोला। धरासू में तीसरे दिन भी गंगोत्री हाईवे पर हर दो घंटे बाद आवाजाही के लिए मार्ग बंद रखना पड़ा। जिससे स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की शाम उत्तरकाशी में भारी बारिश के कारण धरासू के समीप भूस्खलन हुआ। जिस कारण कुछ देर खुलने के बाद यमुनोत्री हाईवे फिर से बंद हो गया। यहां भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे चार दिन से आवाजाही के लिए बंद है। जिस कारण मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरासू में पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही प्रभावित है। पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को सुबह 10 बजे के बाद हर दो घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही रोकनी पड़ी। यमुनोत्री हाईवे वाले ऊपरी छोर से लगातार मलबा गिरने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से धरासू में यमुनोत्री हाईवे के खुलने में अभी वक्त लगेगा। जिस कारण गंगोत्री राजमार्ग पर भी मलबे के कारण आवाजाही प्रभावित होती रहेगी। गंगोत्री राजमार्ग रात में हुई बारिश के कारण हेलगुगाड में भी घंटों बंद रहा, लेकिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे खुल गया था। बंदरकोट के समीप भी हाईवे पर भूस्खलन की स्थिति लगातार बनी है। हालांकि सुबह बंद रहने के कुछ देर बाद ही बंदरकोट में राजमार्ग से आवाजाही शुरू कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!