उत्तराखंड

आप ने किया जिला कार्यकारणी का विस्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। आम आदमी पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला कार्यकारणी का विस्तार किया गया। इसके अलावा सोमेश्वर और जागेश्वर विधान सभा की कार्यकारिणी भी गठित की गई। आप की अल्मोड़ा जिला कार्यकारणी में मनोज गुप्ता को महासचिव, देव सिंह को कोषाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र भट्ट, जगमोहन सिंह फर्त्याल, राजेंद्र सिंह राणा को उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार को कार्यालय सचिव, अरुण तिवारी, योगेंद्र सिंह अधिकारी, नंदन सिंह राणा, मिंटू बिनवाल, नवीन चंद्र आर्य को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा विधान सभा अध्यक्ष अल्मोड़ा भीम सिंह भाकुनी, सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश टम्टा, महासचिव रमेश चंद्र जोशी को नियुक्त किया गया। यहां प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश टम्टा, जिलाध्यक्ष अल्प संख्यक मुमताज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शमशेर आर्यन, संदीप नयाल, किरन आर्य, मेहनाज खान, नईमा, प्रकाश चंद्र कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!