Uncategorized

आप ने किया आशा वर्करों को सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। आम आदमी पार्टी ने भीमताल विधान सभा क्षेत्र के कोरोना वॉरियर आशा वर्करों को शॉल देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा सरकार लगातार आशाओं की समस्याओं और मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सोमवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सागर पांडे ने कहा कोरोनाकाल में भीमताल विधान सभा क्षेत्र की आशा वर्करों ने जीजान से प्रवासियों और पीड़ित व्यक्तियों की मदद की। पूरी जिम्मेदारी और समर्पित भाव से की गई सेवा के लिए सभी आशा वर्करों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कहा सरकार आशा वर्करों की समस्याओं एवं उनकी मांगों को अनदेखा और नजरअंदाज कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। यहां युवा अध्यक्ष महेश बिष्ट, भुवन सिंह, पंकज सिंह, नीरज कुमार, रमेश चंद्र, गौरव कुमार, सौरव, नंदन, कंचन कुमार, भुवन चन्द्र रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!