कोटद्वार-पौड़ी

आप ने सीएम तीरथ के 100 दिन के कार्यकाल को बताया निराशाजक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के 100 दिन के कार्यकाल को निराशाजनक बताते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आप प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए झंडाचौक पर पहंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द वर्मा ने कहा कि साढ़े चार साल में भाजपा सरकार विफल रही। इस सरकार के कार्यकाल में लगातार घोटाले हो रहे है। सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। पेट्रोल-डीजल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री की कीमत दुगुनी हो चुकी है। महंगाई की मार आम आदमी पर पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में भी नाकाम रही है। सरकारी विभागों में हजारों पद रिक्त होने के बावजूद भी नियुक्तियां नहीं की जा रही है। वहीं प्रदेश का विकास ठप पड़ा हुआ है। भाजपा सरकार ने अपने नाकामियों को छुपाने के लिए 18 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदल दिया और तीरथ सिंह रावत को मुख्य मंत्री बना दिया। भाजपा ने मुख्यमंत्री बदलकर उत्तराखण्ड की जनता पर दो-दो उपचुनाव जबरन थोप दिये है। अरविंद वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का 100 दिन का कार्यकाल विफल रहा। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह आर्य, हरस्वरूप वेदवाल, महिताब सिंह रावत, जीवन जलाल, सुरेंद्र सिंह, वीरेन्द्र नेगी, मुकेश जखमोला, मुख्तार, गुरनेल सिंह, योगेश वर्मा, मोहित, उज्जवल, रजनी, भारती आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!