उत्तराखंड

बढ़ती महंगाई के खिलाफ आप का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामसेवक सभा मल्लीताल से पंत पार्क तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। इससे पूर्व राम सेवक सभा में सभा कर बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता का शोषण कर रही है। दिन ब दिन रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल सभी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। जिससे खाद्य सामग्री के दाम में भी बढ़ोतरी हो रही है। बिजली पानी के दामों में भी लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। आम जनता कोरोना संक्रमण के चलते पहले से ही परेशान थी। अब महंगाई उन्हें परेशान कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का ने कहा कि अगर सरकार नहीं चेती तो आप पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। इस मौके पर विधानसभा सह प्रभारी विनोद कुमार, नगर उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, हरीश सिंह बिष्ट, महेश आर्या, विजय साह, नईम अहमद, सतनाम सिंह, देवेंद्र लाल, भुवन आर्य, विनोद कुमार, प्रदीप साह, विद्या देवी, हरीश बिष्ट, सुरेश चंद्र, उमेश त्तिवारी, शान अख्तर, सुनील, महेश आर्य, आरसी पन्त, किशन लाल, सुनील कुमार व मो. बुरहान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!