युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन –

 

हरिद्वार। बेरोजगारों पर लाठीचार्ज के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मामले में मुख्यमंत्री से माफी की मांग की। साथ ही पटवारी परीक्षा पेपर लीक और अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग की। रविवार को रानीपुर विधानसभा के रोशनाबाद के खेल स्टेडियम गेट पर युवा कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान रानीपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गौरव चौहान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। आए दिन पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विमला पांडे, कैलाश प्रधान, लव चौहान, सुनील चौहान, जसवंत सैनी, अमित नौटियाल, सौरव सैनी, दीपक नेगी, निजाम पठान, रिजवान खान, लाली भाई, नासिर, हरजीत, रशीद अली, राजगिरी शर्मा, दिनार खान, फिरोज खान, हामिद अंसारी, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *