Uncategorized

कोरोना मरीजों के लिए युवा मोर्चा चलाएगी प्लाज्मा रक्तदान शिविर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हए कहा कि भाजपा उत्तराखंड सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा श्री जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक जी के निर्देशानुसार कोविड काल में जनता की सेवा में लगी है। मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री तीरथ सिंह रावत जी द्वारा भी राज्य में लगातार कोविड-19 हमारी पर गंभीर निगरानी की जा रही है। महामारी से लड़ने के लिए उपकरणों व अन्य वैकल्पिक आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता के लिए भरसक प्रयत्न किए जा रहे हैं। पार्टी द्वारा जिला देहरादून के अंतर्गत तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। युवा मोर्चा के द्वारा जगह-जगह रक्तदान शिविर और प्लाज्मा दिया जा रहा है। महिला मोर्चा द्वारा मास्क बनाने व वितरण का कार्य किया जा रहा है। राज्य के सभी मंत्री, सांसद एवं विधायक अपने-अपने जिलों में व अपने-अपने क्षेत्र की जनता को निरंतर महामारी के प्रति जागरूक और संसाधन उपलब्ध करवाने में लगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन व मास्क वितरण का कार्य भी किया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के प्रयत्नों द्वारा जिसके अंतर्गत हमारे प्रदेश में कार्डधारक परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की निºशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें कोविड-19 का ईलाज भी शामिल है। पूर्व में कोविड-19 से जूझ रहे देशों के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का मानव धर्म के प्रति संवेदनशील होकर सहायता करने के प्रतिफल में आज विश्व का हर देश भारत की सहायता के लिए तत्पर है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी केंद्र में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे क्षेत्रीय सेवा कार्यों की निरंतर आलोचना कर रही है, ऐसे समय में विपक्ष को गंभीर संकट की समस्याओं के प्रति जागरूक होकर सकारात्मक सोच के साथ जनता की सेवा में योगदान करना चाहिए। यह समय प्रभावितों की मदद करने का है। इस संबंध में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा ने एक पत्र कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!