कोटद्वार-पौड़ी

युवाओं को कांग्रेस संगठन से जोड़ने और महिलाओं को सक्रिय करने की जरूरत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कांग्रेस पार्टी के कोटद्वार विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो गयी है। प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से संगठन जोड़ने और संगठन में महिलाओं की भूमिका को सक्रिय करने की जरूरत है।
गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी नरेन्द्र सिंह राणा ने कांग्रेस कार्यकर्ताआें से 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए विधानसभा कोटद्वार के चालीस वार्डो में बने बूथों पर कमेटियों का गठन किया जाना है, पार्टी के समस्त आनुशागिंक संगठनों का गठन करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता को सुनिश्चित करना जरूरी है। नरेन्द्र राणा ने वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल की घोर निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारों को न तो रोजगार मिला है और न ही विकास कार्य हो पाये है। जिससे प्रदेश सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश पनप रहा है। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि विकास का वादा करने वाली भाजपा सरकार विकास कार्य करवाने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि धर्म एवं साम्प्रदाय के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार का सत्ता से बेदखल होना निश्चित है। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!