Uncategorized

युकां कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया सरकार के खिलाफ धरना

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से लगे रामलीला मैदान टकाना में युकां कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कोरोना काल में सरकार के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। मंगलवार को युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कोरोना के कारण प्रदेश में लघु उद्योग, छोटे व्यापारी, मजूदर, किसानों पर गहरा असर पड़ा है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश में आ रहे प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की जानी चाहिए। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कहा आपदा के समय मनरेगा वरदान साबित हुई है। लोगों को 100 दिन के बजाए 200 दिन का कार्य दिया जाए। मजदूरों और श्रमिकों को एक मुश्त 10हजार की राशि दी जाए, सरकार 6 महीने तक कम से कम एक परिवार को 7500 रुपये की राशि दे। किसानों की खराब हो चुकी फसलों का मुआवजा दें। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा जायजा मांगों को सरकार शीघ्र पूरा करे।
ये रहे शामिल-
करन सिंह, प्रकाश देवली, शुभम बिष्ट, आनंद धामी, नब्बू भंडारी, पारस महर, शिवम पंत, राजेश शर्मा, रघुबीर सौन, कुंडल महर, दिनेश बिष्ट, रोहन सौन, शंकर खड़ायत समेत कई शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!